Chatra पुलिस की ‘हैट्रिक’ स्ट्राइक; लावालौंग में करोड़ों का नशा ज़ब्त

Jharkhand: Chatra पुलिस अफीम तस्करों के लिए काल बन गई है! लावालौंग में महज 72 घंटों के भीतर पुलिस ने दूसरी बड़ी खेप पकड़कर तस्करों की कमर तोड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत वाली इस खेप ने पुलिस की कार्यकुशलता पर मुहर लगा दी है। नशे के खिलाफ चतरा एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस को लगातार तीसरी बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर सिमरिया SDPO की टीम ने खाखर गांव में आधी रात को दबिश दी।

370 किलो डोडा और 109 किलो पोस्ता दाना बरामद हुआ

पुलिस ने अमारिक, मनोज, सरजू, मदन, विनोद और पिंटू गंझू के घरों को खंगाला, जहां से 8.7 किलो गीला अफीम, 370 किलो डोडा और 109 किलो पोस्ता दाना बरामद हुआ। इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हालांकि, तस्कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

Chatra  एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि माफियाओं को भनक लगने के कारण वे भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने उनके और अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब पूरे जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...