Breaking : नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास

मुंबई : मायानगरी से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पंकज उधास के निधन से पूरे बॉलीवुड सदमे हैं। उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। बता दें कि 10 दिन पहले पंकज अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सिंगर पंकज उधास का निधन आज सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।

PM मोदी ने पंकज उधास के निधन पर किया शोक व्यक्त

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उन्होंने आगे लिखा है कि हम पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी गायकी में अलग-अलग इमोशन्स होते थे और उनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं।

नीतीश ने पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। स्व. पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व. पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मंगल पांडे ने गजल गायक के निधन पर जताया शोक

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके चले जाने से संगीत जगत में एक अजीब सा सूनापन आ गया है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उनकी गायकी में अलग-अलग अंदाज होते थे और उनकी गजलें सीधे दिलों को छू जाती थीं। उनके आवाज में अजीब सी मिठास व जादू थी जो हर उम्र के लोगों को अपना मुरीद बना लेते थें। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी गायकी व धुनें कई पीढ़ियों ने सुनी और उन्हें अपना आदर्श मानती रही। मैं यही दुआ करता हूं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...