Pankaj Udhas passes away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

Pankaj Udhas passes away: बड़ी खबर फिल्म जगत से आ रही है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सास ली। वे लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे थे। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।

Pankaj Udhas passes away

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास का निधन आज सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर छाया हुआ है।

सिंगर का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जीतपुर में हुआ था। उनके पिता किसान थे। 1980 में उनका पहला एल्बम ‘आहट’ आया था। उनके फेमस गानों में ‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल…’, ‘ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार…’ शामिल हैं।

वहीं मशहूर गजल गायक के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...