Simdega : Financial Literacy Week 2024 के तहत विद्यार्थियों एवं युवाओं को किया जा रहा है जागरूक

सिमडेगा:- वित्तीय साक्षरता सप्ताह (Financial Literacy Week 2024) का आयोजन 26 फरवरी

से 1 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई है।

ज्ञात हो कि भारतीय रिज़र्व बैंक(RBI) प्रत्येक साल नई नई विषयों पर यह वित्तीय साक्षरता सप्ताह

आयोजित करते आ रही है। इस साल के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय है “करो सही शुरुआत, बनो वितीय स्मार्ट”

जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों और युवाओं को बचत और कम्पाउंडिंग की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिग अनिवार्यता एवं

डिजिटल और साइबर स्वच्छता पर गुणवत्तापूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दिया जा रहा है।

Financial Literacy Week 2024
Financial Literacy Week 2024

साख फाउंडेशन के कर्मचारियों द्वारा ठेठईटांगर और बांसजोर प्रखंड में सक्रिय रूप से वित्तीय साक्षरता सप्ताह

(Financial Literacy Week 2024) आयोजित कर विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक कर रही है।

साख फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में राज्य के 33 प्रखंडों में 11 सीएफएल केंद्रों जो कि नाबार्ड द्वारा वितीय समावेशन निधि

के तहत वितीय पोषित है, कार्यक्रम मनी वाइस वितीय साक्षरता सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

Financial Literacy Week 2024 – 
Financial Literacy Week 2024
Financial Literacy Week 2024

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत इसका उद्देश्य है युवा समूह तक पहुंचना है जो देश के भविष्य के लीडर हैं,

वे एक सुरक्षित और सुरक्षित डिजिटल कार्य करने में मदद करेंगे, साथ ही डिजिटल और साइबर स्वच्छता अधिक से

अधिक लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में मदद करेगी, इसके अलावा ये युवा समूह बैंकिंग उत्पादों के

शुरुआती ज्ञान के माध्यम से बैंक उत्पादों और इसकी पात्रता को समझेंगे, इससे बचत की आदतों में भी सुधार होगा,

अगर कोई बचत की जटिल प्रक्रिया को समझता है और और समझदारी से इसका इस्तेमाल करता है तो उसकी

बचत से लाभ होगा और वह हमारे देश का अधिक जागरूक नागरिक बन सकेंगे साथ ही साथ वितीय साक्षरता

से भी जागरूक नागरिक बन सकतें हैं। साख फाउंडेशन के सचिव मनोज सिंह एवं

एरिया मैनजर मृतुन्जय चन्द्रा द्वारा सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार कार्य कर रहें हैं।

Report : Anuj Kumar Sahu

https://youtube.com/22scope

https://22scope.com

 

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...