BIS स्टूडेंट्स चैप्टर द्वारा गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘स्टैंडर्डाइजेशन क्विज’ का सफल आयोजन, विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार

गयाजी : गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गया में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस आयोजन में बीआईएस पटना शाखा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानकीकरण, बीआईएस दिशानिर्देशों व गुणवत्ता आश्वासन के प्रति जागरूक करना था

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानकीकरण, बीआईएस दिशानिर्देशों व गुणवत्ता आश्वासन के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को बीआईएस प्रायोजित टी-शर्ट दी गई। प्रत्येक विभाग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।

Gaya Quiz 22Scope News

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विजेता

प्रथम स्थान – राज यादव एवं अंकित कुमार

द्वितीय स्थान – ओम प्रकाश कुमार

तृतीय स्थान – हिमांशु कुमार एवं एमडी होफाइजा खान

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विजेता

प्रथम स्थान – पीयूष कुमार

द्वितीय स्थान – मानसवी आर्या

तृतीय स्थान – अमित कुमार

BIS नोडल अधिकारी, जीसीई गया प्रो. लवकुश गुप्ता ने मानकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर बीआईएस नोडल अधिकारी, जीसीई गया प्रो. लवकुश गुप्ता ने मानकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। स्टूडेंट्स चैप्टर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के मेंटर प्रो. मनोज कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रंजीत कुमार चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Gaya Quiz 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यस्तरीय ‘उमंग 2026’ में गयाजी अभियंत्रण महाविद्यालय ने लहराया परचम

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...