सीयूजे में व्यक्तिगत कर योजना एवं वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान का आयोजन

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “व्यक्तिगत कर योजना एवं वित्तीय साक्षरता” पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के अनुमोदन के पश्चात यह कार्यक्रम प्रशासनिक भवन के प्रथम तल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस डॉ. बटेश्वर सिंह ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मियों को व्याख्यान दिया।

उन्होंने कहा कि इस व्याख्यान का उदेश्य है कि करदाता कर प्रदान करने में साक्षर हो सके एवं इस सम्बन्ध में अपनी योजना को सशक्त बना सके। प्रकोष्ठ के संपर्क अधिकारी प्रो. देवव्रत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा की इस प्रकार का कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज के पिछड़े लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मंच संचालन अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के सहायक कुलसचिव डॉ. शिवेंद्र प्रसाद ने किया। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले में अजीत किसपोट्टा, रविकांत कुमार, अन्थोनी तिर्की, शिकारी मुंडा, दीपक ठाकुर, विकास कुमार, विद्याधर सेठ, अजय कुमार, सुधिरा मिंज, अभ्युदय अनुराग उपस्थित थेI कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...