Big Breaking: जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दर्जन भर लोगों की मौत

जामताड़ा. बड़ी खबर झारखंड के जामताड़ा से आ रही है। यहां दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास करीब दर्जनभर लोग ट्रेन की चपेट में आ गये। इससे उनकी मौत हो गयी। वहीं इस दौरान कुछ लोग घायल भी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जामताड़ा में दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्रियों में भगदड़ मच गयी। इसके बाद यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में दर्जनभर यात्री आ गए। इस हादसे में 12 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

वहीं इस घटना पर सीएम चंपाई सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा, ‘जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

बालासोर ट्रेन हादसे का असर धनबाद रेल मंडल पर नही पड़ा, स्टेशन प्रबंधक ने दी जानकारी

 

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...