पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के दौरे पर बिहार की राजधानी पटना आ रहे है। मोहन भागवत आरएसएस स्थापना के शताब्दी वर्ष की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे 29 फरवरी से तीन मार्च तक रहेंगे। उनका यह प्रवास संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष की योजनाओं की समीक्षा के लिए है।
आरएसएस की स्थापना नागपुर में विक्रम संवत 1982 (1925 ई.) को विजयादशमी के दिन की गई थी। आगामी वर्ष संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष तक संघ की शाखा प्रत्येक खंड में प्रारंई हो। इसी कारण सरसंघचालक का पटना प्रवास हो रहा है। चूंकि यह वर्ष संघ का निर्वाचन वर्ष है। प्रत्येक तीन वर्ष पर संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन स्वयंसेवक करते हैं।
सरसंघचालक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे। इसके साथ गत तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन मार्च को प्रात: पटना महानगर के स्वयंसवकों को संबोधित करेंगे।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट



















