Air India Fined: एयर इंडिया पर लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए मामला

Air India Fined: नागर विमानन महानिदेशालय ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला एक बुजुर्ग महिला की मौत से जुड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी थी। उस दौरान एयर इंडिया ने महिला को व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराया था। इसके कारण उन्हें हवाई जहाज से एयरपोर्ट टर्मिनल तक पैदल जाना पड़ा था।

Air India Fined: व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुजुर्ग महिला यात्री अपने पति के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी। उस दौरान एयर इंडिया पर आरोप लगाया गया था कि मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराया था। इस वजह उन्हें हवाई जहाज से एयरपोर्ट टर्मिनल तक पैदल जाना पड़ा था। उस दौरान गिरने के बाद में उनकी मौत हो गई थी।

Air India Fined: 30 लाख का जुर्माना

इससे पहले मामले को लेकर डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और एयरलाइन कंपनी को सात दिन में जवाब देने को कहा था। अब नोटिस के जवाब के बाद डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया 30 लाख का जुर्माना लगाया है।

Air Ambulance को बुक करने की प्रक्रिया और किस शहर के लिए कितना है किराया, देखिए इस रिपोर्ट में

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...