आज से व्हाट्सऐप (Whatsapp) व मैसेज पर बिजली की सूचनाएं

रांची: बिजली उपभोक्ताओं को एक मार्च से व्हाट्सऐस (Whatsapp) और मैसेज के जरिये बिजली संबंधी सुविधाएं की जानकारी मिलेगी. आज से उपभोक्ताओं को वेलकम मैसेज आना प्रारंभ हो जायेगा.

शुरूआती दौर में इस सुविधा से बिजली से संबंधित शिकयत कर सकते है. इसके अगले चरण में व्हाट्सऐस पर बिजली बिल भी भेजा जायेगा.  लोगों को बिजली बिल समेत अन्य सुविधाएं व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिये देने के लिए जेबीवीएनएल ने गपशप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से समझौता किया है. यह एक चैटवॉट सॉफ्टवेयर कंपनी है.

इस सेवा के प्रारंभ हो जाने के बाद उपभोक्ता बिजली बिल देख सकते है. बकाये की जानकारी प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा बजली संबंधित शिाकयत भी कर सकते है.बिजली कटने पर कब आयेगी, इसकी जानकारी भी ली जा सकती है

प्रीपेड मीटर के बैलेंस की जानकारी भी मिलेगी. नया कनेक्शन व डिस्कनेक्ट की भी जानकारी मिलेगी.  अब तक 1.96 लाख घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगानेवालों का मोबाइल नंबर भी उसी समय टैग कर दिया जा रहा है.

रांची में पहले स्मार्ट मीटर वालों को व्हाट्सऐप (Whatsapp) और मैसेज से सेवा मिलेगी, इसके बाद 58 लाख उपभोक्ताओं को सेवा मिलने लगेगी.

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...