Thursday, August 14, 2025

Related Posts

राज्य की महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगा दो साल का सवैतनिक अवकाश

रांची: झारखंड सरकार अब अपने महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए दो साल का सवैतनिक अवकाश देगी।

विधानसभा के बजट सत्र में प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तीन महीने के भीतर लागू कर दी जाएगी। इस प्रस्ताव की फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है।

दरअसल कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में हजारों महिला कर्मचारी हैं। उनहें नौकरी के साथ मातृत्व और पारिवारिक दायित्व भी निभाना पड़ता है।

अधिकतर राज्यों में महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश दिया जाता है। केंद्र सरकार में भी ऐसी सुविधा है। लेकिन झारखंड में यह व्यवस्था नहीं है।

इसलिए यहां की महिलाओं को भी अवकाश की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद बन्ना गुप्ता ने उन्हें सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की। वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आठ हजार उर्दू शिक्षकों की बहाली जल्द होगी।

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe