महागठबंधन महारैली : आ रहे हैं बड़े नेता, लोगों की जबरदस्त भीड़

276
महागठबंधन महारैली : आ रहे हैं बड़े नेता, लोगों की जबरदस्त भीड़
Advertisment

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का ओयजन किया गया है। इसे जन विश्वास महारैली कहा जा रहा है। जिसमें महागठबंधन के तमाम बड़े नेता इस रैली में शामिल होने के लिए रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा माले के सीताराम येचुरी और डी राजा महारैली में शामिल होंगे।

Advertisment

वहीं पटना की सड़क पोस्टर से पटा हुआ है। पटना की हर चौक-चौराहो पर भारी संख्या में पोस्टर लगाया गया है। वहीं बिहार के हर कोने से महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। महागठबंधन की ओर से कहना है कि भारी संख्या में लोग महारैली में पहुंचने वाले हैं। महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता कल रात से ही पटना में पहुंचने शुरू हो गए थे।

बता दें कि रैली से पहले राजद विधायक व पूर्व मंत्री जीतेंद्र राय के आवास पर डांस का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें बार बालाओं के सामने बैठकर मंत्री खूब मस्ती करते दिखायी दिए। वहीं धीरे-धीरे पटना जंक्शन के रास्ते गांधी मैदान की और माले कार्यकर्ता गांधी मैदान की ओर जा रहे हैं। जन विश्वास महारैली को सफल बनाने के लिए राजद नेता और कार्यकर्ता लौंडा नाच करते दिखाई दिए। साथ ही हजारों की संख्या में पैदल मार्च और सड़क पर डांस करते हुए गांधी मैदान के तरफ जा रहे हैं।

अभिषेक गुप्ता, कुमार गौतम, अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement