Commercial Advertisment

महागठबंधन महारैली Live : लालू ने कहा- CM को मारेंगे धक्का, हिंदू नहीं हैं PM

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का ओयजन किया गया है। इस रैली को जन विश्वास महारैली कहा जा रहा है। वहीं धीरे-धीरे गांधी मैदान में नेता जुटने लगे। अभी-अभी लालू परिवार गांधी मैदान पहुंच गया है। रथ पर सवार होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपंकर भट्टाचार्य, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, शिवानंद तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल रैली भाग लेने के लिए गांधी मैदान पहुंच गए हैं। जन विश्वास महारैली में खचाखच भीड़ देख तेजस्वी यादव खुश हुए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जन विश्वास महारैली में संबोधन दिया। लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला किया है। लालू ने कहा कि मुख्यमंत्री को कौन सा बीमारी हो गया जो कि हमेशा पेट पर हाथ फेरते रहते हैं। लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान बिहार के सभी जिलों के बिना सोए हुए घूमते रहे। लालू ने कहा कि पहले तो चपाकल नहीं था इनार होता था और जब इनार पर महिला जाति थी तो पानी को सुध नहीं माना जाता था।

लालू यादव ने कहा कि बीजेपी बोलता है कि हमलोग परिवारवाद करते है। नरेंद्र मोदी तो हिंदू भी नहीं है। नरेंद्र मोदी अपना माता के निधन के बाद मोछ दाढ़ी क्यों नहीं बनवाया बताओ। उन्होंने कहा कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के ही भगवान राम है। राम जी तो पहले से हैं। बिहार का हवा में इतना दम है कि जो बिहार के लोग चाहते है वही होता है। मेरा किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ, हमारी बेटी यहां रोहिणी आचार्य बैठी है उसने अपना किडनी हमको दान कर दी। तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में आज बहुत मेहनत किया है।

लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने कोई गाली-गलौज नहीं दिया हमने यही कहा कि वो पलटूराम हैं। नरेंद्र मोदी के पैर के नीचे आकर बैठ गए। लालू यादव ने कहा कि इधर तो नीतीश कुमार का शरीर भी काम नहीं कर रहा है। आज के गांधी मैदान में इतना भीड़ देख के पता नहीं नीतीश कुमार और क्या-क्या खराब होगा। लालू ने कहा कि फिर अगर नीतीश कुमार एने आवे के कोशिश करिहे तो इधर से धक्का मार के भगाया जाएगा।

लालू यादव ने कहा कि देखो नरेंद्र मोदी। लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को मंच पर लाकर एक साथ कहा कि काफी मेहनत करता है। तेजस्वी यादव तो हमसे भी ज्यादा मेहनत करता है बहुत मेहनती है। लालू यादव ने कहा कि हम खुद सब जगह आएंगे आपलोग चुनाव को पूरी तैयारी करिए।

अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...