अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में धौनी ने ब्रावो के साथ जमकर खेला डांडिया, वीडियो हुआ वायरल

बीते 3 दिनों से भारत सहित दुनियाभर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग की चर्चाएं तेज हैं. जामनगर में अनंत अंबानी की प्री वेडिंग को लेकर देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां पहुंची हुई है. जामनगर में राजनीति ,बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की भी हस्तियां शिरकत कर रही हैं. इसी बीच प्री-वेडिंग कार्यक्रम से धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

सोशल मीडिया एक्स पर धोनी का डांडिया खेलते हुए वीडियो उनके फैन पेज के द्वारा पोस्ट किया गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व साथी ड्वेन ब्रावो के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में डांडिया खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

देखें धोनी और ब्रावो की डांडिया

 

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने अपनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर पहुंचे हैं. धोनी ने जहां पहले दिन ब्लैक आउट फिट में जमकर महफिल लूटी तो वहीं अगले दिन वह डांडिया खेलते हुए नजर आए.

 

 

 

 

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...