JSSC-PGT के अभ्यर्थियों की डेडलाइन हो रही समाप्त, 7 मार्च से अभ्यर्थियों का आमरण अनशन

रांचीः एक तरफ देश में पूरी तरह से चुनावी माहौल बन गया है। तमाम दल चुनावी शंखनाद कर चुके हैं और आने वाले दिनों में कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इस चुनावी बिगुल से आचार संहिता की भी शुरुआत हो जायेगी। अब जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे JSSC-PGT के अभ्यर्थियों की धड़कने बढ़ती जा रही है।

JSSC-PGT अभ्यर्थियों को डर है कि अगर आचार संहिता लागू हो गया तो रिजल्ट में लेने के देने पड़ जायेंगे।

अभ्यर्थियों को डर है कि आचार संहिता से पहले रिजल्ट नहीं आया तो भविष्य अंधकार में चला जायेगा। चूंकी सालों की मेहनत है, लेकिन JSSC-PGT के साथ विषयों के रिजल्ट अबतक नहीं आया है।

ये भी पढ़ें-और यहां कुत्ते के छात्रा को काटने पर थाने में केस दर्ज !

ये हाल तब है जब एक ही विज्ञापन में चार विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और ज्योग्राफी के नतीजे जारी किये जा चुके हैं। इन चार विषयों के नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं, लेकिन सात विषय के नतीजे अबतक जारी नहीं किये गये हैं, जिससे जेएसएससी पीजीटी के अभ्यर्थियों में नाराजगी है। महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग को अब आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

JSSC अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक से मिला आश्वासन, लेकिन अबतक नहीं हुई सुनवाई

रांची में राजभवन के सामने धरना देकर JSSC-PGT के गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और कॉमर्स के अभ्यर्थियों ने अपनी आवाज बुलंद की। पीजीटी के अभ्यर्थियों की मांग है कि आचार संहिता लगने से पहले इन सात विषयों के नतीजे जेएसएससी जारी करे।

अगर 6 मार्च तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो 7 मार्च से तमाम अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे।  अभ्यर्थियों का आरोप है कि जेएसएससी ने एक साथ कई विषयों के लिए विज्ञापन निकाला।

ये भी पढ़ें-बर्तन चोर गिरोह का भंडाफोड़….

इस एक विज्ञापन पर चार विषय यानि फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, और ज्योग्राफी के अभ्यर्थियों के रिजल्ट जारी कर नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया, लेकिन सात विषयों के नतीजे लंबित किये गये हैं और कई महीनों से आयोग इन सात विषयों के नतीजे जारी नहीं कर रहा है। ऊपर से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img