Breaking : बिहार के 55 IPS अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के 55 आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने पर कार्रवाई होगी। बिहार कैडर के 55 आईपीएस अधिकारियों ने अभी तक अपने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। 30 जनवरी तक ब्यौरा देने की अंतिम तारीख थी। गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है।

बता दें कि पत्र में लिखा 55 आईपीएस अधिकारी ने अभी तक अपने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने का निर्देश दिया गया है। अगर संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ आरोप पत्र निर्गत करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाई जाएगी। इन 55 अधिकारियों में बिहार के कई सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। जो बिहार में विभिन्न पदों पर है और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

IPS 22Scope News

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...