धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में नहीं हुई हाजिर, इतने रुपये लौटाने को तैयार

335
अभिनेत्री अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में नहीं हुई हाजिर
Advertisment

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। अभिनेत्री अमीषा पटेल आज कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। उन्हें 3 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने सशरीर हाजिर होकर बयान दर्ज करने का आदेश दिया था। अब इस मामले में कोर्ट ने उन्हें अंतिम मौका देते हुए कल सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया है।

Advertisment

वहीं बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे लौटाने को तैयार है और उन्होंने 3 करोड़ के बजाय 2 करोड़ 75 लाख रुपये लौटाने का आग्रह कोर्ट से किया है। ये धन वे पांच किस्तों में लौटाएगी। वहीं सीआरपीसी 313 के तहत कोर्ट में हाजिर होना जरूरी है। बताया जा रहा है कि अलगी सुनवाई में भी अभिनेत्री के उपस्थित होने पर संशय बरकरार है।

add 3 22Scope News

Advertisement