फुसरो – मोती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

Phusro : बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथों लगी है। पुलिस ने बेरमो के फुसरो में मोती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में

हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन किया है।

इस मामले में गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य सहयोगी समेत पांच कुख्यतो को दबोच लिया है।

इन अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक,पिस्टल,कारतूस,हेलमेट,पांच मोबाइल फोन समेत कई समान

भी बरामद किया है।

कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार बीटू सोनार प्रिंस खान का मुख्य सहयोगी है,

जो प्रिंस खान के संपर्क में हैं,बीटू सोनार जीटी वसूलने,गिरोह को जरूरत के मुताबिक उन्हें हथियार पहुंचाने

का काम करता है।

डीआईजी सुरेंद्र झा
डीआईजी सुरेंद्र झा
मोती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन

डीआईजी सुरेंद्र झा ने कहा कि दो टीम गठित की गई थी एक का नेतृत्व एटीएस तथा दूसरे का नेतृत्व बोकारो

एसपी खुद कर रहे थे।

गिरफ्तार अपराधियों को लोकल अपराधियों द्वारा व्यापारियों के नंबर उपलब्ध कराई जाती थी जिसे चिन्हित किया गया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रिंस खान पुलिस के गिरफ्त में होगा, दो देशों का मामला है इसीलिए

थोड़ा बिलंब हो रहा है,संचिका सरकार को भेजी गई है।

गिरफ्तार अपराधियों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

Report : Chuman Kumar मोती अलंकार ज्वेलर्स 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...