जामताड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर घायल

जामताड़ा. जिले में सड़क हादसों पर विराम नहीं लग रहा है। एक के बाद एक लगातार सड़क दुर्घटना की घटनाएं बढ़ने लगी है। सोमवार की शाम गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत तांबाजोड़ के समीप दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल में दो महिला व दो पुरुष शामिल है। सभी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रहा है।

जामताड़ा में हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा रानीडीह निवासी जानकी देवी, सुमित्रा मोहली और नेहरू मोहली देवघर जिला के खागा थाना क्षेत्र से बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे थे। वहीं चित्रा थाना क्षेत्र के सिमलगढ़ा निवासी डिजेंद्र हांसदा एवं देवेंद्र हेंब्रम विपरीत दिशा से बाइक से जा रहे थे। अचानक तांबाजोड़ के समीप दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में नेहरू मोहली की मौत मौके पर हीं हो गई। वहीं डिजेंद्र हांसदा, देवेंद्र हेंब्रम, जानकी देवी तथा सुमित्रा मोहली बुरी तरह से जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऑन ड्यूटी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि तीनों के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि एक अचेत अवस्था में है, जो कुछ बता नहीं पा रहा है। फिलहाल ऑक्सीजन लेवल और पल्स की स्थिति सामान्य है। अगर सिटी स्कैन की आवश्यकता होती है तो इन लोगों को रेफर किया जाएगा।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...