हेमंत सोरेन की 21 मार्च तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

रांची. जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 21 मार्च तक बढ़ गयी है। साथ ही पूर्व राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गयी है।

हेमंत सोरेन की बढ़ी न्यायिक हिरासत

दरअसल, आज न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए की विशेष अदालत में उनकी पेशी हुई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 21 मार्च तक बढ़ा दी है।

बता दें कि, जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी ने रिमांड पर लेकर हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...