चुनाव से पहले पीएम मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगात, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कसा तंज

रांची. भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पीएम मोदी ने झारखंड में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने झारखंड को 35 हजार 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम मोदी ने 8 हजार 900 करोड़ की लागत से बने उर्वरक संयंत्र HURL राष्ट्र को समर्पित किया।

धनबाद के बरवाअड्डा मैदान से पीएम मोदी ने झारखंड में चुनावी शंखनाद करते हुए अबकी बार 400 पार के लिए झारखंड के लोगों से साथ मांगा। जनता से जहां बीजेपी का साथ देने की अपील की तो वहीं झारखंड की मौजूदा सरकार पर पीएम मोदी जमकर बरसे। पीएम ने जेएमएम पर हमला बोलते हुए जेएमएम को एक परिवार की पार्टी कहते हुए तंज कसा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जेएमएम पर तंज कसते हुए कहा कि जिस झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, वहां अब नोटों की गड्डी मिल रही है। जेएमएम के साथ पीएम ने कांग्रेस पर भी वार किया। झारखंड में मिले करोड़ों कैश का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस झारखंड में पहले कोयले के ढेर मिलते थे। अब वहां नोटों के ढेर मिल रहे हैं। पीएम ने कहा कि ये नोट झारखंड के लोगों के हैं। जनता के हैं। क्या जनता इन नोट की गड्डी रखने वाले नेताओं को माफ करेगी?

धनबाद से मोदी ने दी ये सब गारंटी

उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम पर आदिवासी को सिर्फ वोट बैंक समझने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जब वे लगाम लगाने की कोशिश करते हैं तो वे बहाने बनाते हैं। झारखंड को सौगात देने के साथ पीएम मोदी ने जहां झारखंड में चुनावी शंखनाद किया। तो इस शंखनाद में जेएमएम और कांग्रेस पर सवाल उठाते नजर आए।

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img