बोकारो के चास में सरेआम महिला से सोने की चेन छीनकर फरार

बोकारो. दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। मामला चास के बाईपास रोड स्थित शिव मंदिर का है। यहां शाम करीब पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीनकर नौ दो ग्यारह हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के गोरहर गांव की रहने वाली पूनम कुमारी चास शिव मंदिर समीप सड़क किनारे लगे ठेले पर अनार की खरीदारी करने पहुंची थी। वह मोलभाव ही कर रही थी कि अचानक से बाइक पर सवार दो युवक आये और पीछे से चेन झपटकर फरार हो गये। महिला चिल्लाती हुई कुछ दूरी तक पीछा भी की, लेकिन दोनों अपराधी भागने में सफर रहा।

बोकारो के चास में छिनतई

घटना की सूचना चास थाना को दी गई। मौके पर पहुंची चास थाना पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला हजारीबाग से अपने बच्चों के साथ चास के यदुवंश नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर आई हुई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 54 हजार की चेन थी, जो ससुराल से मिला था। वहीं उसकी बहन सुनीता देवी ने बताया कि बाजार करने चास आयी हुई थी। इसी दौरान अचानक से बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट लगाए हुए आए और झपटा मारकर सोने की चैन लेकर फरार हो गये।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img