मनीष जायसवाल ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद लेकर शुरू किया चुनावी जनसंपर्क अभियान

रांची. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने टिकट मिलने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिले में अपने तुफानी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत रविवार को चितरपुर प्रखंड के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाए।

हजारीबाग लोस के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को टिकट मिलने की खुशी में उनके लिए मन्नत मांगे भाजपा हजारीबाग नगर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके संग मिलकर यहां मां के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और उनकी जीत की कामना की। भाजपा नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता महामंत्री राजीव सिंह, महामंत्री अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, नगर मंत्री शिवकुमार प्रजापति, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, बाबू सिंह, महेंद्र मेहता, उमेश प्रजापति, मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग साथ रहें।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा के सह संयोजक रनणजय कुमार उर्फ़ कुंटु बाबू, रामगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, खिरोधर साहू, समाजसेवी विजय जायसवाल, युवा नेता राजीव जायसवाल, जिला मंत्री बसुद तीवारी, दिलीप सिंह जी आईटी सेल प्रभारी धीरज साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीम सेन चौहान, बृजेश पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महेंद्र महतो, युवा मोर्चा महामंत्री मनसू बेदिया, बबली सिंह, राहुल पासवान, मुकेश कुमार, हजारीबाग के भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, अधिवक्ता सुनील पांडेय, मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...