ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां दरीगांव थाना के महरानियां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि पुत्री की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि तिलौथू के हुरका के रहने वाले संतोष गुप्ता अपनी पत्नी मंचन देवी तथा पुत्री अंजली को बाइक पर बिठाकर एक रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इस दौरान महरानियां के पास हादसे का शिकार हो गए।

बताया जाता है कि संतोष गुप्ता अपने पत्नी तथा बेटी को लेकर अपने ससुराल डोरियांव से लौट रहे थे। इस दौरान महरानियां के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मंचन देवी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। जबकि मृतक पिता-पुत्री के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...