ट्रक और बाइक के टक्कर में टक्कर, ट्रक में लगी आग, चक्का में फंसा चालक जिंदा जला

मोतिहारी: खबर मोतिहारी से है जहां गुरुवार की शाम रामगढ़वा रेलवे ओवरब्रिज पर एक मालवाहक ट्रक व बाइक के बीच हो गई। टक्कर में बाइक चालक व बाइक ट्रक के आगे के चक्का में फंस गया, जिसके कारण ट्रक में आग लग गयी और ट्रक के साथ साथ बाइक व बाइक चालक जिंदा जल कर राख हो गया। वही बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा है। मामले की पुष्टि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सचिदानन्द पांडेय ने की।

मोतिहारी में 215 करोड़ रूपये मूल्य के चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालवाहक ट्रक रक्सौल की ओर से सुगौली की ओर जा जा रहा था जबकि लाल रंग की स्पेलेंडर बाइक से दो सवार ओवरब्रिज होकर रक्सौल की ओर जा रहे थे, तभी दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बाइक चालक समेत ट्रक में फंस गया। दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर ओवरब्रिज पर ही गिर कर बेहोश हो गया था। घायल युवक के शरीर से काफी मात्रा में खून का रिसाव हो गया था। वही चालक ट्रक को ओवरब्रिज से तेजी से चलाने लगा, लेकिन रेशमा देवी हाई स्कूल तक आते आते ट्रक में आग पकड़ ली,और देखते देखते बाइक चालक, बाइक और ट्रक धू धू कर जल गया।

मोतिहारी में 215 करोड़ रूपये मूल्य के चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल व रामगढ़वा की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष सचिदानन्द पांडेय,पीएसआई प्रियंका कुमारी, कृष्णा राय सहित पुलिस बल पहुंच कर बाइक सवार के शव को निकलवाने का प्रयास कर रहे थे। वही इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक और बाइक के नम्बर प्लेट की खोजबीन की जा रही है ताकि मृतक व घायल की जानकारी मिल सके।

मोतिहारी से राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Bihar News Jharkhand News

Indian Railway Travel Insurance: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, 27 अक्टूबर...

 सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे को 27 अक्टूबर से दो सप्ताह के भीतर काउंटर टिकट पर भी यात्रा बीमा की सुविधा लागू करने का निर्देश...

Jharkhand Sand Price: आज आधी रात से NGT की रोक खत्म,...

 झारखंड में 15 अक्टूबर की आधी रात से NGT की रोक खत्म होगी। 16 अक्टूबर से 14 बालू घाटों से वैध उठाव शुरू हो...

JTET Admit Card 2026: आज से डाउनलोड होंगे झारखंड शिक्षक पात्रता...

JTET Admit Card 2026 आज 15 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। जानें परीक्षा का समय, जरूरी दस्तावेज...