बाबूलाल मरांडी का चंपाई सरकार पर निशाना, कहा- ‘अपने स्वार्थ के लिए मीडिया पर दबाव नहीं बनाए राज्य सरकार’

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की चंपाई सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए राज्य सरकार को मीडिया पर दबाव नहीं बनाना चााहिए।

बाबूलाल मरांडी का सोशल मीडिया पोस्ट

सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘पत्रकार किसी को भी अपने न्युज का स्त्रोत बताने को बाध्य नहीं होते, फिर भी रांची पुलिस हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के लोगों के विरूद्ध दर्ज कराये गये फ़र्ज़ी एवं बिना सिर के एक मुक़दमे के मामले में पत्रकारों के उपर दबाव डालकर उनके सूत्र जानना चाहती है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पुलिस पत्रकारों के सूत्र जानने से पहले पत्रकारों और झारखंड की जनता को ये तो बताए कि हेमंत सोरेन 40 घंटे तक भगोड़े की तरह कहां छुपे थे, किधर से भागे, किसके साथ भागे, पैदल भागे की मोटरसाइकिल से भागे, चोर की तरह रात को भागने की वजह क्या थी?’

‘ईडी, झारखंड में पिछले करीब 2 सालों से झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए धुंआधार कारवाई कर रही है, जिसकी कवरेज स्थानीय और नेशनल मीडिया पर भी होती रही है। पत्रकारों का काम ही है अंदर की खबरें निकालना… लेकिन झारखंड पुलिस द्वारा कानून का दुरुपयोग कर पत्रकारों पर दबाव डालना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले के समान है।’

उन्होंने आगे लिखा,’ हेमंत सोरेन ने अपने शासन के दौरान पुलिस-प्रशासन का दुरूपयोग अपराधियों को संरक्षण देने, लोकतंत्र की आवाज को दबाने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने के लिए किया लेकिन अंततः उन्हें अपने पापों का फल भुगतना पड़ रहा है।’

‘झारखंड पुलिस के डीजीपी, रांची के एसएसपी, आपलोग न तो खुद भ्रष्टाचारी सरकार का टूलकीट बनें और न किसी दूसरे पुलिस वालों को बनने दें। पिछले दिनों गलत काम करने वालों का अंजाम देखकर सबक़ लें। पत्रकारों को अपना काम करने दें और राज्य में बेलगाम हो चुके अपराध और पुलिस की लूट-वसूली को रोकने की कोशिश करें।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...