Advertisment

बाबूलाल मरांडी बोले- ‘झारखंड से पति-पत्नी की सरकार हटानी है, डबल इंजन सरकार बनानी है’ 

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के सत्ताधारी दल झामुमो कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि कमाने केलिए बनी है। इस सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नही किए। बताने के लिए इस सरकार के पास पांच काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो अब परिवार की भी नहीं, बल्कि केवल पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है।

बाबूलाल मरांडी का सत्ताधारी दल पर निशाना

दरअसल, आज पूर्व विधायक जेपी वर्मा, विधायक अमित यादव और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी दौरान उन्होंने सत्ताधारी दल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए, लेकिन अबतक नौकरी के नाम पर 17 युवाओं की मौत जरूर दी है।

कांग्रेस को देश प्रेम नहीं- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज को अब भारत का लोकतंत्र नहीं, बल्कि चीन का तानाशाह पसंद आ रहा है। हजारों सिखों की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में विदेश की धरती पर गलत बयानी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को न देश से प्रेम है न देश वासियों से। यह कांग्रेस अब तो देश के संविधान में दलितों पिछड़ों, आदिवासियों को मिले आरक्षण को भी समाप्त करने को सोच रही है।

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस ठगबंधन और जनविरोधी नीतियों को जैसे लोकसभा चुनाव में जनता ने नकारा और मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा किया। उसी प्रकार से झारखंड से भी भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन सरकार को हटाकर डबल इंजन की सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लें।

वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज भाजपा के प्रति जन-जन में झुकाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवनीत हेंब्रम जैसे लोग पुलिस की अच्छी नौकरी छोड़कर राजनीति के कठिन मार्ग के पथिक बन रहे है, यह देश के लिए और राज्य के लिए शुभ संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।साथ ही भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए प्रदेश में भी एक मजबूत भाजपा एनडीए की सरकार बनाने को संकल्पित होना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का भरोसा बढ़ा है।

वहीं प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा झारखंड की पीड़ा जानती है। भाजपा ने ही अलग राज्य के सपने को साकार किया। भाजपा की सरकार ही इसे सजाएगी, संवारेगी। सदस्यता ग्रहण करते हुए विधायक अमित यादव यादव ने कहा कि निर्दलीय होकर भी मैं सदा दल के साथ रहा। आज इसकी संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

इस दौरान पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने कहा कि अपने घर में आकर गर्व महसूस कर रहा हूं। यह पार्टी एक विशाल महासमुद्र है। उन्होंने कहा कि पार्टी से मेरा पुराना नाता है। जितना दिन दूर रहा, वह मेरे जीवन का काला अध्याय रहा। वहीं पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने कहा कि राज्य की पीड़ा को दूर करने एक खुशहाल और विकसित झारखंड बनाने के संकल्प के साथ मैंने राजनीति को अपनाया है। भाजपा जन भावनाओं को समझते हुए विकासोन्मुख पार्टी है। राष्ट सेवा के स्पष्ट विचार नीति और नेतृत्व के साथ पार्टी देश समाज की सेवा कर रही है।

Viral Photo का सच आया सामने! अचेत बच्ची को मां ने...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के एक अस्पताल से सामने आई बच्ची की वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में बुधवार को एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। 18 से 27 अगस्त तक...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा!...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के...