सरयू राय छुड़ाएंगे विद्युत वरण महतो का पसीना……….

Jamshedpur : जैसे जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे झारखंड की राजनीति लगातार नए नए रंग दिखा रही है. अब सरयू राय के जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है माना जा रहा है कि सरयू निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं.

जैसे ही यह जानकारी बाहर आई वैसे ही विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही है. जमशेदपुर के राजनीतिक मानचित्र को देखें तो फिलहाल जमशेदपुर लोकसभा में 6 विधानसभा के क्षेत्र हैं जिसमें से झामुमो और कांग्रेस के पास 5 सीट है वहीं एक सीट निर्दलीय के रुप में सरयू राय खुद होल्ड करते हैं.

इस परिस्थिति में अगर विद्युत वरण महतो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हैं तो उन्हें शहरी इलाके में नुकसान होने की संभावना है. सरयू राय की लोकप्रियता जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में काफी अच्छी है.

उनके प्रमुख विरोधी भाजपा के प्रमुख नेता के चुनावी मैदान में नहीं होने का उन्हें और लाभ होता दिख रहा है. सरयू राय के लोकसभा चुनाव लड़ने की सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सरयू अभी तक भाजपा के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं जो अभी तक उन्हें नहीं मिला है.

सरयू राय के लोकसभा चुनाव लड़ने के स्थिति स्पष्ट होने के बाद विपक्षी गठबंधन सरयू राय को लेकर क्या निर्णय लेती है इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.

दूसरी तरफ विद्युत वरण महतो पिछले दो टर्म से लोकसभा चुनाव लगातार जीतते आ रहे हैं. पिछले बार उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को हराया था.

लेकिन उस समय की राजनीतिक स्थिति काफी अलग थी. उस समय भाजपा वहां काफी मजबूत स्थिति में थी. चुनाव पंडित भी यह अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं कि सरयू राय अगर जमशेदपुर लोकसभा से मैदान में उतरते हैं तो जमशेदपुर की जनता किसके पक्ष में मतदान करेगी.

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...