बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने चालक को मारी गोली

मधेपुरा : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक लूट के दौरान बाइक चालक को गोली मारकर घायल किया और बाइक लेकर फरार हुआ। ताजा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 स्थित रजनी व कोल्हायपट्टी पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत कोल्हाय पट्टी नहर की घटना है।

बहरहाल, बाइक चालक की स्थिति काफी गंभीर बताया जा रहा है। फिलहाल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। तत्काल मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि रजनी प्रताप नगर गांव के वार्ड संख्या-3 निवासी चंद्रेश्वरी मुखिया के पुत्र 38 वर्षीय लंबू मुखिया अपने करीबी को मुरलीगंज स्टेशन पर ट्रेन पकड़वा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में कोल्हापट्टी चौक से आगे नहर के समीप बाइक लूट के क्रम में अपराधियों ने बाइक चालक लंबू मुखिया के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गया। बहरहाल, पुलिस अपराधियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी कर रही है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...