बिहार में फिर से अपराधियों का बोलबाला, राजद नेता को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

मधेपुरा : अपराधियों का बोलबाला – बिहार में अपराधियों का मनोबल टाइट है। अपराधी आए दिन बिहार के किसी भी जिला में अपराध कर दे रहे हैं। ताजा घटना बिहार के मधेपुरा से आ रही है। मधेपुरा में राजद नेता रूद्र नारायण यादव को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो खतरे से बाहर बतायए जा रहे हैं।

दरअसल, मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित मीरागढ़ गांव के समीप बेलदौर नहर के पास हादसा हुई। सुबह करीब आठ बजे अपने गांव से मॉर्निंग वाक पर निकले थे। जहां बाइक पर सवार दो हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी राजद नेता रूद्र नारायण यादव पर गोली चली थी उस वक्त इनके पैर में लगी लगी थी। उस वक्त भी बाल बाल बच गए थे। वहीं घटना को लेकर मुरलीगंज पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उधर, अस्पताल में इलाजरत राजद नेता से मिलने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने घटना को दुखद बताया। एसपी से जल्द कार्रवाई को लेकर की दूरभाष पर बात की।

अपराधियों का बोलबाला

वहीं इस मामले में पीड़ित राजद नेता रूद्रनारायण यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अपने घर से सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। गांव के समीप बेलदौर नहर के पास स्पेलेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी। लेकिन गोली पीठ में लगी स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है फिलहाल इलाज चल रही है तबियत ठीक होने पर अपने स्तर से पता भी करेंगे। आखिर कौन हो सकता है जो मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है।

उन्होंने बताया कि मुझे किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है इससे पूर्व भी मेरे ऊपर गोली चलाया गया था। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि तत्काल थाना में मामला दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-shot-and-injured-a-young-man-in-begusarai/

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...