अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट कर छीनी बाइक

बांका : बांका जिला के जेठौर पुल पर शनिवार की देर रात्रि को बाइक चालक के साथ अपराधियों ने मारपीट कर बाइक छीना गया। वहीं जख्मी बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जख्मी की पहचान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी सत्यनारायण ठाकुर है। जख्मी ने बताया कि वह बौसी से फुंसियां होते हुए अपना गांव सलेमपुर जा रहे थे। इसी दौरान जेठौर पुल के समीप घात लगाए तीन अपराधियों ने बाइक का पीछा कर रोक कर मारपीट, डीजे का मशीन, नगदी और बाइक छीन लिया। जिसका विरोध करने पर रड से हमला कर जख्मी कर दिया। चालक घायल अवस्था में काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से अमरपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ज्योति भारती ने बताया कि जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े : रिपुराज ब्रांड चावल के फैक्ट्री सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर IT की रेड

यह भी देखें :

https://youtu.be/BNrtoP25OjI?si=81_q_JxJzvSQF226

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JOB Alert: SBI, Federal Bank और Railway में 12 हजार से...

SBI में 9,124 Junior Associate, Federal Bank और North Central Railway में भर्ती का मौका। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते...

Prince Khan Terror Link: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रिंस खान के कथित आतंकी कनेक्शन की पड़ताल तेज। NIA टीम धनबाद पहुंची, पाकिस्तान और...

Swine Flu Alert: झारखंड में बढ़ी सतर्कता, रांची समेत सभी जिलों...

झारखंड में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। रांची समेत सभी जिलों में ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग...