शर्मनाक: प्रसव के बाद 1500 रुपये दो तभी मिलेगा बच्चा, गोविंदपुर सीएचसी में नर्सों की करतूत

धनबाद. कोयलांचल धनबाद के सदर अस्पताल में टीबी जांच के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला अभी ठंड भी नहीं पड़ा कि नया मामला गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है, जहां प्रसव के पश्चात परिजनों को बच्चा गोद में देने के एवज में बख्शीश के तौर पर 1500 रुपये की वसूली की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्रसव के बाद 1500 रुपये दो तभी मिलेगा बच्चा

गौरतलब है कि गुरुवार को संध्या लगभग चार बजे गोविंदपुर प्रखंड के नौडीहा गांव के अत्यंत गरीब दलित परिवार की महिला सुमति देवी अपने पति बलराम रजवार के साथ प्रसव कराने पहुंची थी। एडमिट होने के 1 घंटे के पश्चात उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बच्चा देने के एवज में अस्पताल की नर्स एवं कर्मियों के द्वारा 1500 रुपये की डिमांड की गई। काफी देर के बाद मान-मनौवल के बावजूद जब नर्सों का दिल नहीं पसीजा और वो नहीं माने तो मजबूरन उन्हें 1500 रुपये देने पड़े। रिश्वतखोरी की इस घटना की लिखित शिकायत करते हुए महिला के पति ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

सीएचसी 1 22Scope News
प्रसव के बाद 1500 रुपये दो तभी मिलेगा बच्चा

वहीं जब न्यूज़ 22 स्कोप की टीम CHC परिसर पहुंची तो न सिर्फ वह महिला बल्कि अस्पताल परिसर में जितनी भी प्रसूता वहां प्रसव पश्चात स्वास्थ्य लाभ ले रही थी, सभी के परिजनों ने वहां के कर्मियों के ऊपर 1500-1500 रुपये लेने का आरोप लगाया।

वहीं पूरे मामले में पचिकित्सा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने फोन पर बताया कि दोषी कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब सरकारी अस्पताल में ही इस तरह से गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी होगी और उनसे पैसे की मांग की जाएगी तो लोग कहां जाएंगे?

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img