Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी महीने ईडी दाखिल करेगा हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट

रांची:जमीन घोटाला मामले में ईडी इसी महीने विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

इसके लिए ईडी लगातार उन लोगों से पूछताछ कर रहा है जो इस मामले से संबंधित है।

ईडी उनके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित पुख्ता सबूत व दस्तावेज जुटाने में लगा है ताकि चार्जशीट के साथ सुबूतों को भी संलग्न किया जा सके।

बड़गाई अंचल के बरियातू स्थित 8.46 एकड़ जमीन मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ भी की थी।

पूर्व में ईडी इसी मामले में बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुका।

इसके साथ ही उक्त जमीन पर नक्शा बनाने वाले और हेमंत सोरेन के करीबी आर्किटेक्ट बिनोद सिंह से ईडी पूछताछ कर चुका है। ईडी उक्त जमीन की मापी करने वाले अमीन को भी जमीन पर ले जाकर पूछताछ कर चुका है।

Commercial Advertisment

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...

JPSC Exam Scam: धर्मेंद्र को कपड़े खरीदने के लिए मिले 1...

 झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID को धर्मेंद्र कुमार और सिंडिकेट सरगना अरुण कुमार के बीच लाखों के लेन-देन के सबूत मिले। फरार आरोपियों...