नवादा क़े जंगल में 24 घंटे क़े अंदर पेड़ से लटकी मिली एक और शव, इलाके में सनसनी

नवादा: नवादा क़े जंगल में विगत 24 घंटे क़े अंदर दूसरी शव क़ो पुलिस ने बरामद किया है। घटनाओं से आसपास क़े इलाके में सनसनी मच गई है। इसके पूर्व एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था, अब दूसरा शव एक महिला की है।

पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दी है। महिला का शव शनिवार की देर शाम जिले रजौली थानाक्षेत्र क़े धमनी पंचायत क़े बुढ़ियाशाख क़े घने जंगल से बरामद किया गया है। युवती का शव एक पेड़ से फांसी के फंदा पर लटका हुआ देखा गया, जिसके बादआसपास क़े इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर प्रतीत होता है कि मृतिका की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। शव से बदबू आ रही थी।

Also Read: Hazaribagh में 200 छात्र होटल में बंद, अब आगे क्या…..

मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना क़े बाद रजौली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए नवादा भेज दिया।

रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता कि यह तीन -चार दिन पूर्व की घटना है। शव से काफी बदबू आ रही थी। शव क़े पास गुलाबी कलर का एक जोड़ी चप्पल भी पड़ा था।

24 घंटे पूर्व भी जंगल से एक युवक का शव बरामद बरामद हुआ था
आपको बता दें कि 24 घंटे पूर्व एक युवक का शव भी जंगल से रजौली पुलिस ने बरामद किया था जिसकी पहचान काफी मशक्कत क़े बाद हुई थी। मृतक की पहचान कुम्हारुआ गांव निवासी मंटू पासवान क़े रूप में की गई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक क़े परिजनों ने मृतक की हत्या का आरोप उनके पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया है।

उन्होंने कहा अभी इस महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। फ़िलहाल शव क़ो पोस्टमार्टम क़े लिए नवादा भेजा गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...