Advertisement
Advertisement

“ अर्जुन मुंडा भारी मतों से जीत हासिल करेंगे” : कड़िया मुंडा

देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. 19 अप्रैल से 1 जून तक अलग –अलग राज्यों में 7 चरणों में वोटिंग होगी. चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां भी शुरु हो गई है. इसी बीच खूंटी लोकसभा के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने खूंटी से भाजपा की जीत का दावा किया है.

खूंटी से भाजपा ने मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है.खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने खूंटी में लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि खूंटी में अर्जुन मुंडा इस बार पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेंगे.

वास्तु विहार एड 4 22Scope News

कड़िया मुंडा ने पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस बार देश में राजनीतिक बदलाव हुए हैं. देश की राजनीति में पहले से बहुत बदलाव आया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण लोगों का रुझान भी बढ़ा है. आमजनों से गांव-गांव तक संपर्क स्थापित करने का मजबूत तरीका अपना कर मोदी ने जन जन तक अपनी पहुंच बनाई है और इसका असर भी है. कल प्रधानमंत्री से बात करना एक सपना था लेकिन प्रधानमंत्री से लोग आज बात कर रहे है इसका असर भी है.

इसे भी पढ़े- झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा का चुनाव, जानिए

बता दें झारखंड में वोटिंग चार चरणों में होगी. सबसे पहले वोटिंग 13 मई को 4 लोकसभा सीट के लिए होगी जिसमें सिंहभूम,लोहरदगा,खूंटी, पलामू शामिल है.

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 14 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...