झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा का चुनाव, जानिए

रांची. लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। देशभर में यह चुनाव सात चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इसका रिजल्ट 4 जून को आएगा। वहीं यह चुनाव झारखंड में चार चरणों में होगी।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव

झारखंड में लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

इस चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20, छठे चरण की वोटिंग 25 और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन में इस चुनाव को लेकर मंथन जारी है।

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...