झारखंड में पांच दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में सतर्कता जरूरी

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 30 जून से 5 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

414 22Scope News

विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बना लो प्रेशर सिस्टम अब गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी। मानसूनी ट्रफ रेखा भी श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सिधि, जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस ट्रफ के साथ-साथ पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली एक अन्य द्रोणिका उत्तर प्रदेश से होते हुए झारखंड तक फैली हुई है। इससे आने वाले दो से तीन दिनों तक पूरे राज्य में व्यापक वर्षा और वज्रपात की स्थिति बनेगी।

30 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई। रामगढ़ में सबसे अधिक 143.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम था। राज्य के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में वज्रपात की संभावना है। रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, लोहरदगा जैसे जिलों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले में न निकलने की सलाह दी है।

415 22Scope News

बारिश के पूर्वानुमान की बात करें तो 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) हो सकती है। खासकर 30 जून को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों में येलो अलर्ट लागू है। इसके अगले दिन यानी 1 जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2 जुलाई को चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

तापमान के दृष्टिकोण से बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसमी आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से 30 जून 2025 के बीच झारखंड में औसतन 348.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 189.5 मिमी के मुकाबले 84 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, देवघर, गढ़वा, गुमला, दुमका और लोहरदगा जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने सभी जिलों को वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चौकन्ना रहने की सलाह दी है। किसानों, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...