नालंदा: नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपरतल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे। लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपरतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी।
गोली लगने से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक से गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ई रिक्शा से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। जख्मी पत्रकार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पत्रकार समुदाय ने घटना की निंदा की है। पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है।