ईडी ने डीएसपी प्रमोद मिश्रा से पूछताछ के बाद बयान किया दर्ज

रांची: हटिया के डीएसपी प्रमोद मिश्रा मंगलवार को दिन के 11 बजे हिनू स्थित इडी कार्यालय पहुंचे.

वहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछा कि आपने साहिबगंज में अपने पदस्थापन के दौरान बरहरवा टोल विवाद मामले में दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन 24 घंटे के अंदर कर पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को किसके कहने पर क्लीनचिट दी थी.

इस सवाल का वह सही जवाब नहीं दे पाये. हालांकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर रिम्स में इलाजरत पंकज मिश्रा से मिलने की बात स्वीकार की.

ईडी के अधिकारियों ने डीएसपी प्रमोद का बयान दर्ज कर लिया है. ईडी ने अवैध खनन की जांच के दौरान साहिबगंज के तत्कालीन डीएसपी प्रमोद मिश्रा को समन भेज कर 19 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...