ईडी ने डीएसपी प्रमोद मिश्रा से पूछताछ के बाद बयान किया दर्ज

रांची: हटिया के डीएसपी प्रमोद मिश्रा मंगलवार को दिन के 11 बजे हिनू स्थित इडी कार्यालय पहुंचे.

वहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछा कि आपने साहिबगंज में अपने पदस्थापन के दौरान बरहरवा टोल विवाद मामले में दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन 24 घंटे के अंदर कर पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को किसके कहने पर क्लीनचिट दी थी.

इस सवाल का वह सही जवाब नहीं दे पाये. हालांकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर रिम्स में इलाजरत पंकज मिश्रा से मिलने की बात स्वीकार की.

ईडी के अधिकारियों ने डीएसपी प्रमोद का बयान दर्ज कर लिया है. ईडी ने अवैध खनन की जांच के दौरान साहिबगंज के तत्कालीन डीएसपी प्रमोद मिश्रा को समन भेज कर 19 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...