आज भी भींगेगा बिहार, मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की दी चेतावनी

पटना: बुधवार को राज्य के कई जिलों में हलकी गरज के साथ बारिश होती रही है। बारिश की वजह से पूरे राज्य में तापमान में भी गिरावट हुई है। इधर मौसम विभाग की मानें तो मौसम गुरुवार को भी भींगने वाली रहेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार तक के लिए अलर्ट घोषित किया है। वहीं बारिश के साथ ही हवा में भी रफ़्तार देखने को मिल रही है जिससे मौसम ठंडी की तरह हो गई है और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बिहार के विभिन्न जिलों में बिजली, और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मौसम ने ली करवट, पटना सहित बिहार के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, समस्तीपुर, नालन्दा, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा कि उक्त जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर , भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हलकी बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

Home

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...