Advertisment

कुमार सर्वजीत गया तो अभय कुशवाहा होंगे औरंगाबाद से राजद के उम्मीदवार, लालू ने किया फाइनल

पटना: एक तरफ एनडीए ने सीट शेयरिंग फाइनल कर अब कैंडिडेट पर मंथन कर रही है तो दूसरी तरफ अभी भी महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर महामंथन चल रहा है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है लालू यादव की अगुवाई वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने चार लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है बस इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।

ये भी पढ़ें: ‘लालू यादव अपने परिवार में किसी को लड़ा सकते हैं चुनाव’

मिली जानकारी के अनुसार लालू ने कुमार सर्वजीत को खुद ही गया सीट के लिए पार्टी का सिंबल दिया है तो जदयू से राजद में आये अभय कुशवाहा को औरंगाबाद से पार्टी का सिंबल दिया है तो इसके साथ ही सुरेंद्र यादव जहानाबाद और विनोद यादव नवादा सीट से राजद के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही खबर आ रही है कि लालू के करीबी और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे।

ये भी पढ़ें: हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग, पारस के लिए कहा ‘स्वागत है’

आपको बताते चलें कि अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है और सभी दल के नेता अभी सीट शेयरिंग का मामला सुलझाने में लगे हैं। इधर राजद संसदीय बोर्ड ने लालू यादव को टिकट बंटवारे के लिए अधिकृत किया है।

Home

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...