आइपीएल आज से : धौनी की जगह रुतुराज सीएसके के कप्तान

रांची: चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के साथ शुक्रवार से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सत्र का आगाज हो जायेगा.

हालांकि उद्घाटन मुकाबले से एक दिन पहले चेन्नई ने अपना कप्तान बदल कर सबको चौंका दिया है. धौनी की जगह सीएसके की कमान अब रूतुराज गायकवाड के हाथ में होगी.

पिछली विजेता चेन्नई की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है. महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी की जीत के बाद आरसीबी की पुरूष टीम भी इस पर खिताब पर है.

चुनाव की वजह से बीसीसीआइ ने 21 मैचों का कार्यक्रम अभी जारी किया है. उद्घाटन मैच से पहले शाम 6.30 बजे से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

कार्यक्रम में  बॉलीवुड सितारों का तड़का लगेगा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम इसमें शामिल होंगे. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी खास परफॉर्मेंस से इस मौके की शोभा बढ़ायेंगे.

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...