अखिलेश ने कहा- कांग्रेस को आर्थिक पंगु बनाने की चल रही है साजिश

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की तरफ से लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। अखिलेश सिंह ने बिहार में महागठबंधन में टिकट बंटवारे पर कहा कि एक दो दिनों में सारा मामला साफ हो जाएगा। आज से कल तक सबकुछ फाइनल हो जाएगा। पप्पू यादव के पार्टी के आने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जो लोग भी आए उनका सवागत है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मामले पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वह महागठबंधन से चुनाव लड़ना चाहते हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने बात किया था, आज भी उनकी बात हुई है, मैंने उनका संदेश आलाकमान को सौंप दिया है। उनका स्वागत है।

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर बोलते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने हजारों करोड़ डकार लिए। बीजेपी के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते सील किया गया। एक तरफ इलेक्शन की घोषणा होती है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का खाता सील कर पैसे निकासी पर रोक लगाकर कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की साजिश चल रही है।

यह भी पढ़े : अखिलेश सिंह आलाकमान को मिसगाइड करते हैं, बताते हैं झूठी बातें

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...