अखिलेश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कहा- 3 गुना सीट जीतने का लिया गया संकल्प

पटना : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ आज पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। समीक्षात्मक बैठक खत्म होने के बाद अखिलेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की रोड मैप तय करने के लिए यह बैठक हमने किया था। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हमने सभी लोगों से कहा कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ले। अखिलेश सिंह ने कहा कि इस महीने में कांग्रेस की एक और कमेटी बनेगी।

राजद के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट काटने का अधिकार मुझे नहीं है। यह सब काम हमारे आलाकमान का है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और यहां शीर्ष नेतृत्व तय करता है किसको टिकट देना और काटना है। अखिलेश ने कहा कि जो हम लोग चाह रहे थे उस हिसाब से इस बार लोकसभा में परिणाम नहीं आया लेकिन विधानसभा में अच्छा परफॉर्मेंस होगा। लेकिन इस बार 10 लाख सीट ज्यादा हम लोगों ने पिछली बार से लाया है लगभग दो परसेंट वोट बढ़ा है। अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जबतक हम इस कुर्सी पर हैं तो जितना सीट पिछली बार विधानसभा में था उतना ही सीट पर इस बार भी लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : अखिलेश सिंह ने कहा- राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...