लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस की कार्रवाई तेज

पटना : खबर राजधानी पटना शहर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस के ओर से लगातार तैयारी की जा रही है। वहीं सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं स्वच्छ मतदान सम्पन्न होने मद्देनजर पटना पुलिस लगातार इस ओर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में पटना पुलिस द्वारा अबतक असामाजिक तत्वों का चिन्हित कर कुल 13,234 व्यक्तियों का बॉण्ड डाउन कराया गया है। कुल 304 अभियुक्तों के विरूद्ध सीसीए तीन का एवं चार अपराधकर्मी के विरूद्ध सीसीए 12 (2) का प्रस्ताव समर्पित किया गया है। कुल 1683 लोगों को सर्विलांस पोसिडिंग के अन्तर्गत रखा गया है। कुल 8251 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारीयों में से 7003 का सत्यापन किया गया है तथा कुल 67 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है और कुल सात शस्त्र को जमा कराया गया है।

बता दें कि कुल 8839 व्यक्तियों का गुंडा पंजी बनाया गया है। कुल 240 अवध शस्त्र एवं 1300 कारतूस को जब्त किया गया है। अबतक कुल 55 हजार लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त और भी असमाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है, अपराधकर्मी के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर की तैयारी शुरू 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...

AI Placement Bootcamp: GGES कॉलेज में AI Bootcamp, IIT खड़गपुर के...

AI Placement Bootcamp: छात्रों के कौशल विकास और नौकरी पाने की क्षमता को बढ़ाने के मकसद से शुक्रवार को बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल...