Kolkata में 10 किमी जाने में लगता है 35 मिनट तो पटना में…, पटना ट्रैफिक पुलिस ने कराया सर्वे और कहा….

Kolkata  

पटना: राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग त्रस्त हैं। पटना के लोग जब भी सड़कों पर निकलते हैं तो पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को जरुर कोसते हैं कि अगर बेहतर व्यवस्था होती तो शायद इस तरह से परेशान नहीं होना पड़ता। वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना के कुछ रूट पर फ्लाई ओवर की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को आवागमन में काफी आराम भी मिल रहा है जिसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद भी करते हैं। राजधानी पटना में यातायात की स्थिति के सही आकलन के लिए पटना की ट्रैफिक पुलिस ने डिजिटल टेक्नोलॉजी की सहायता लेते हुए एनालिसिस किया और बताया कि राजधानी पटना में ट्रैफिक की व्यवस्था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग बराबर है।

हमारी कोशिश है कि हम इसे और बेहतर बनायें। मामले को लेकर पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था, उसमें सुधार और जाम की समस्याओं को लेकर एक एजेंसी के साथ मिलकर डिजिटल और भौतिक रूप से सर्वे कराया गया। सर्वे में पता चला कि राजधानी पटना में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 25.12 मिनट का समय लगता है। उन्होंने बताया कि इतनी ही दूरी तय करने में कोलकाता में करीब 35 मिनट, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 मिनट और चेन्नई में 30 मिनट समय लगता है।

यह भी पढ़ें – सरकार के दावों के बीच Hospital में भर्ती नहीं लिए जाते हैं मरीज, गर्भवती महिला की हो गई मौत…

ऐसे में पटना में अगर यह समय 25.12 मिनट है तो हम देश के अत्याधुनिक शहरों से बेहतर स्थिति में हैं और हमारी कोशिश है कि हम इस समय को जल्दी ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बराबर ले आये। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि सर्वे सुबह के 7 बजे से रात के 10 बजे तक अलग अलग समय में अलग अलग रूटों पर लगातार 10 दिनों तक किया गया। इस दौरान टीम सामान्य वाहन से सड़कों पर यात्रा की और गूगल मैप का भी सहारा लेकर यात्रा में लगने वाले समय की समीक्षा की। Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata 

यह भी पढ़ें – 30 रूपये में खरीदा Ribbon और बन गया लोको पायलट, RPF ने एक युवक को…

पटना ट्रैफिक पुलिस की कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस (एनसीसी उड़ान) की टीम ने भौतिक सत्यापन के लिए सड़कों पर आम वाहनों में सवार हो कर यात्राएं की। लगातार 10 दिनों तक सर्वे करने के बाद परिणाम सामने आया कि राजधानी पटना में प्रति दस किलोमीटर की दूरी तय करने में एक चार पहिया वाहन को औसतन 25 मिनट 12 सेकंड का समय लगता है जबकि शहर में वाहन की गति औसतन 23.95 किलोमीटर प्रति घटना होती है। एसपी ने कहा कि राजधानी पटना में फ्लाई ओवर बन जाने से आवागमन करने में लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है वहीं अभी भी कुछ ऐसे जगह या रूट हैं जिसमे यातायात की काफी समस्या है जिसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  13 Years की उम्र में आरव ने लिखी पुस्तक, राज्यपाल ने लोकार्पण करते हुए कहा ‘बाल्यकाल में…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...