शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए पटना पुलिस ने कर ली सारी तैयारी

पटना : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पटना पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पटना के एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों लोकसभा पाटलिपुत्र और पटना साहिब में कुल 1640 लोगों को चिन्हित किया गया है। साथ ही साथ थाना को आदेश दिया गया है कि इन लोगों पर निगरानी रखें। पटना के एसएसपी ने बताया कि दियारा इलाकों में भी पुलिस बल की तनाती किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि साथ ही गंगा नदी में एनडीआरएफ के सहयोग से पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था रहेगी। ताकि गंगा नदी के मार्ग से आकर किसी तरह की घटना ना हो। 14 हजार 876 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने लोगों से अपील किया है कि आप किसी के लालच या भय में आकर मतदान नहीं करें। तुरत इसकी सूचना लोकल थाना या टोल फ्री नंबर पर दें। बताते चले कि सातवा चरण में एक जून को पटना में दो लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।

यह भी पढ़े : DM ने पटना के दोनों लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर दी जानकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...