गोपालगंज में प्रेम कहानी के खौफनाक अंत से पुलिस ने हटाया पर्दा, प्रेमिका ने…

गोपालगंज: गोपालगंज में एक घर से एक प्रेमी युगल का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कहा है कि प्रेमिका ने पहले अपने प्रेमी की जान ली फिर अपनी भी जान फांसी लगा कर दे दी। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह बात कही है। पुलिस ने घर से हथियार भी बरामद की है जिसका उपयोग युवक की हत्या के लिए की गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग में थे और दोनों ने शादी भी कर ली थी।

गोपालगंज में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने अलग और लड़की ने अपने पति पर दहेज़ प्रताड़ना का मामला भी पुलिस में दर्ज कराइ थी। इस मामले में युवक जेल भी गया था और जेल से आने के बाद लड़की ने ही उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के दिन सुबह पांच बजे दोपहर 12 बजे तक का सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें घर के अंदर किसी अन्य व्यक्ति को आते या जाते नहीं देखा गया है।

इंतजार खत्म: इंटरमीडिएट के छात्रों को होली का तोहफा, आज बोर्ड जारी करेगा रिजल्ट

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे एक ऑटो से मंटू घर में आता है और पति पत्नी एक कमरे में चले जाते हैं। फिर बाद में मिलती है दोनों की लाश। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ होता है कि घर के अंदर बस दोनों मृतक ही थे और कोई अन्य नहीं था। वहीं पुलिस ने घर के अंदर से खून से लथपथ एक लोहे का मुसल बरामद हुआ है जिसके बाद पुलिस मान रही है कि लड़की ने पहले लोहे के मुसल से युवक के सर पर तीन बार वार कर उसकी हत्या की फिर खुद भी फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों...

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...