Advertisment

लवली आनंद ने कहा- JDU परिवार की सदस्य हूं

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार से मिलकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निकले। आनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी लवली आनंद भी थी। उसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जदयू पार्टी ने शिवहर से लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है।

सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद पूर्व सांसद लवली आनंद ने बड़ा बयान दिया है। लवली आनंद ने कहा कि सीएम नीतीश से मेरी मुलाकात हुई है, अब तो मैं जदयू परिवार की सदस्य हूं। लवली आनंद ने कहा कि शिवहर के जनता के सुख और दुख में हमेशा साथ रही हूं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बिना सीट शेयरिंग की घोषणा के पहले ही उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाने पर उन्होंने कहा है ये तो महागठबंधन का मामला है, आप उनसे ही पूछिए। तेजस्वी यादव के सवाल पर लवली आनंद ने कहा कि वो तो समय ही बताएगा की कैसा चौंकाने वाला परिणाम होगा। लवली आनंद ने कहा कि मुझे तो पूरा विश्वास है कि लोकसभा की 40 की 40 सीट एनडीए की झोली में ही जाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश से मिलकर निकले आनंद मोहन 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...